राजस्थान में मंगलवार से मौसम में बदल सकता है। उत्तर इलाके में जहां बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से आने वाली तेज हवाओं के कारण पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी चलेगी। हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ(नए वेदर सिस्टम) के सक्रिय होने से 22 फरवरी को बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। उन्होंने बताया कि जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर क्षेत्र में 25 से 35 किलोमीटर की गति से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, गंगानगर, हनुमानगढ़ बेल्ट में उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाने के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा शेष राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

राजस्थान: श्रीगंगानगर में तेज गर्जना के साथ धूलभरी आंधी, 28 किमी प्रति घंटे  की रफ्तार से चली हवा । Rajasthan: Desert Storm In Sriganganagar Of Rajsthan

9 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
प्रदेश में सोमवार को मौसम की स्थिति देखें तो सभी शहरों में सुबह से मौसम साफ है। धूप निकली है। 9 शहरों में बीती रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे कम तापमान 6.3 हनुमानगढ़ जिले में रिकॉर्ड हुआ। वहीं, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अलवर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ। बाड़मेर में रात का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पश्चिमी राजस्थान में गर्म होने लगे दिन
उत्तर-पूर्वी राजस्थान में राते भले ही ठंडी हो, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने से ठंड का असर कम हो गया है। जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, जोधपुर, पाली बेल्ट में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने लगा है। इन जिलों में दिन में तेज धूप के कारण लोगों ने गर्म पकड़े भी पहनने छोड़ दिए।

धूलभरी आंधी Archives -

प्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
हनुमानगढ़25.36.3
सीकर267
चूरू27.57.5
बारां28.97.8
भीलवाड़ा29.78
चित्तौड़गढ़29.18.1
अलवर27.28.5
पिलानी28.28.3
उदयपुर29.89.8
गंगानगर2610.3
सवाई माधोपुर29.311.6
नागौर29.311.1
धौलपुर27.311.3
बूंदी30.411
अजमेर28.412.1
कोटा30.412.6
पाली31.412.4
जोधपुर3112.5
टोंक29.912.2
डूंगरपुर32.313.6
जालौर32.213.9
बीकानेर2913.6
जयपुर27.913.7
जैसलमेर3116
बाड़मेर33.717.4