उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 709 नए मामले सामने आए और 1,706 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 959 हो गई है. पिछले 40 दिनों से लगातार सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है. रिकवरी रेट बढ़कर 98% हो गई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 2,89,809 सैंपल्स की जांच की गई और अब तक कुल 5,21,98,161 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है.

https://twitter.com/AHindinews/status/1402581161134624772?s=19

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 2,89,809 सैंपल्स की जांच की गई और अब तक कुल 5,21,98,161 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया 8 जून को यूपी में कोरोना वैक्सीन की 4,30,617 डोज लगाई गई है। अब तक 1,74,71,652 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से 36,78,606 लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। अब तक कुल 2,11,50,258 डोज लगाई गई है।