अखिलेश यादव लड़ सकते हैं यूपी विधानसभा चुनाव: सूत्र

समाजवादी पार्टी प्रमुख और आजमगढ़ (यूपी) से सांसद अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 लड़ेंगे। यह जानकारी एएनआई को पार्टी के सूत्र द्वारा दी गयी है। अभी वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह साफ नहीं है लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग उनसे कई बार अपील कर चुके हैं कि वह आज़मगढ़, मैनपुरी और इटावा में से किसी एक जगह से चुनाव लड़े। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह पहली बार होगा कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले उन्होंने लोकसभा चुनाव ही लड़े थे। इसके विपरीत मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव की भी बीजेपी में एंट्री हो गयी है। अपर्णा यादव मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी हैं। अपर्णा ने 2017 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here