उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ट्वीट कर एक नारा दिया 'अयोध्या-काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है'। गौरतलब है कि आगामी महीनों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले यह नारा काफी कुछ बयां करता है। 

केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद एक बात तो जाहिर हो गई कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भी अपने एजेंडे में मंदिर मुद्दे को ही तवज्जो देगी। मतलब, बीजेपी की नैया फिर मंदिर भरोसे ही पार लगनी है। 

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1465917975429455887?t=LwJ4t5OySFzjf8LJzqzxBA&s=19