उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना रेहड़ में तैनात एक हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने दोनों कर्मियों को तुरंत निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, कुल पांच वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक में महिला सिपाही वर्दी में दिखाई दे रही है, जबकि अन्य वीडियो में वह सामान्य कपड़ों में है। वीडियो कथित तौर पर सरकारी आवास के भीतर बनाए गए हैं, जिसमें दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि वीडियो दोनों की सहमति से बनाए गए थे।
इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है। दोनों पुलिसकर्मियों के निजी संबंधों को लेकर चर्चा जारी है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। विभागीय जांच के परिणाम आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।