लखनऊ। दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की एक उड़ान को शनिवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में लैंड कराना पड़ा। विमान में ईंधन कम होने की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अनुमति लेकर लैंडिंग की प्रक्रिया पूरी की।

फ्लाइट नंबर FZ 1133 दुबई से काठमांडू के लिए रवाना हुई थी, लेकिन बीच रास्ते में ईंधन की कमी के चलते इसे डायवर्ट कर लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमान ने सुबह करीब 8:22 बजे सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की।

जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 154 यात्री सवार थे। सभी यात्री फिलहाल विमान के अंदर ही सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की प्रक्रिया जारी है।