राजधानी लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान सीएम योगी ने बाघों और तेंदुआ का नामकरण भी किया।

नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में उत्तर प्रेदश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इटावा के लायन सफारी में कुछ शेरों को कोरोना हुआ था। उपचार के बाद वे ठीक हो गए थे। न केवल मनुष्य बल्कि कोई भी प्राणी इस वैश्विक महामारी की चपेट में आया तो उसको भी बचाया गया। इस दौरान सीएम योगी ने पुस्तक का विमोचन भी किया। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1465297815597248512?t=qK5HFOeDxbT3rdNy5IGMCg&s=19