उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत होते ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है। प्रदेश में लगातार शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि रात में भी पहले की तुलना में गर्मी अधिक महसूस हो रही है।
विशेष रूप से बुंदेलखंड और राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से पछुआ हवाओं की गति धीमी पड़ गई है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।
बांदा, झांसी, हमीरपुर और उरई सहित बुंदेलखंड के कई क्षेत्रों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर सीधे देखा गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने के कारण आने वाले तीन दिनों में तापमान में लगभग तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।