किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णनी को अखाड़े की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस फैसले की जानकारी उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से साझा की। आचार्य ने बताया कि लगातार विवादित बयान और गतिविधियों के कारण अखाड़े ने यह कदम उठाया है। अब ममता कुलकर्णनी का अखाड़े से कोई संबंध नहीं है।
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े हालिया विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में किसी की सही या गलत होने की बहस में शामिल नहीं होना चाहतीं। माघ मेले में ब्राह्मण बटुकों के साथ हुए अनुचित व्यवहार को लेकर वे काफी नाराज हैं। उनका कहना था कि प्रशासन को मामले को सही तरीके से संभालना चाहिए था और सनातन धर्म की परंपराओं का अपमान नहीं होना चाहिए। आचार्य ने सभी से अपील की कि परंपराओं और धार्मिक मर्यादाओं का सम्मान किया जाए।