मेरठ। सरधना क्षेत्र के गांव ईकड़ी में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की एकता रैली के समापन के बाद एक हादसा हो गया, जिसमें पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ घायल हो गए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़े, तभी सामने से आ रही एक कार का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया।

हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, रैली समाप्त होने के बाद नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मतलूब गौड़ अचानक गिर गए और उसी समय गुजर रही कार की चपेट में आकर घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और प्राथमिक सहायता देने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ते देख कार्यकर्ताओं ने उन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए मेरठ रवाना किया।

फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।