दीवाली के बाद मुजफ्फरनगर शहर में फैला कचरा

दीपावली के त्योहार के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। दीपावली पर शहरी क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी हुई है। जिस कारण शहर में विभिन्न स्थानों पर पटाखों का कूड़ा हो गया। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने देर शाम तक शहर के विभिन्न मोहल्लों, डिवाईडर और मुख्य मार्गों से कूड़ा उठाते हुए शहर व्यवस्था दुरुस्त किया।

दीपावली के त्योहार के बाद इस बार नगर पालिका के सफाई कर्मचारी काफी सक्रिय दिखायी दिए है। सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को स्वयं की जिम्मेदारी समझते हुए शहरी क्षेत्र में अच्छी तरह से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य किया है। शहर वासियों ने सोमवार रात्रि तक दीपावली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया है। देर रात्रि तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की है। पटाखों से शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कूड़ा हो गया। प्रशासक अनूप कुमार और ईओ हेमराज सिंह ने मुख्य सफाई निरीक्षक को विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए। उधर, सफाई कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सुबह से ही सफाई करना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने शहर के प्रत्येक डलावघर से समय पर कूड़ा उठाते हुए एटूजेड प्लांट पर पहुंचा। सफाई कर्मचारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए देर शाम तक काम किया है। शहरी क्षेत्र के मोहल्ले, डिवाईडर और शहर के मुख्य मार्गों से नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने विशेष सफाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here