मुजफ्फरनगर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर श्रीराम कॉलेज सभागार में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, शिक्षाविद और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मंत्री अनिल कुमार, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या प्रेरणा मित्तल और डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी शामिल रहे।


मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता जोखिमभरा और चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के बाद पत्रकारिता चौथा स्तंभ है, जिस पर समाज का भरोसा टिका हुआ है। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए बताया कि 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित ‘उदंत मार्तंड’ से हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी।

उन्होंने कहा कि समय के साथ सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ा है, लेकिन प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता आज भी बनी हुई है। मंत्री ने पत्रकारों से अपील की कि वे समाज की कुरीतियों और समस्याओं को निष्पक्ष रूप से प्रशासन तक पहुंचाएं।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है और इसे पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की बुराइयों को उजागर कर प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि उन पर समय रहते कार्रवाई हो सके। उन्होंने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि वे अपराधों की सही और तथ्यात्मक जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं, जिससे पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता को सुरक्षा और न्याय प्रदान करना है।

कार्यक्रम में दैनिक देहात के रिपोर्टर हितेश, दैनिक जागरण के प्रभारी आशु सिंह, अमर उजाला के प्रभारी मदन बालियान, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, शरद गोयल, विनोद पाराशर, प्रेमपाल सिंह संधावली, संजीव तोमर, भगत सिंह वर्मा, सचिन जौहरी, राकेश अस्थाना, दिनेश अस्थाना, राकेश शर्मा, श्यामाचरण पंवार, सतपाल सिंह, डॉ. संजीव गोल्डी, अनिल चौधरी (मुन्नू), पी.के. श्रीवास्तव, नरेश मित्तल, अमित सैनी, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स (पंडित जी), सुनील चौधरी, राजू सिंह, गोपी सैनी, संदीप रंजन, सुशील त्यागी, रोहताश वर्मा, संदीप शर्मा, अमन कुमार, राहुल प्रजापति, अन्नू सैनी, हमदान खान, मंगल सिंह, अमित वर्मा, विजय शर्मा, विजय सैनी, सुशील, विजय कैमरिक, पंकज ऐरन, हरेंद्र बालियान, हिमांशु पाल, राशिद अली, वासु, संजय राठी, तवरेज, मोहम्मद जफर, चांद मोहम्मद, पंडित ब्रजमोहन शर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यापारी नेता अचिंत मित्तल, एमडी यादव, कमल मित्तल, दिनेश कुमार (बैटरी वाले), प्रवीन जैन (चीनू), रोहित सिंगल, अक्षय चौधरी (बंटी) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीराम कॉलेज के शिक्षकों ऋतु गर्ग, मयंक भारद्वाज, प्रवीन कुमार, संदीप शर्मा, सौरभ मित्तल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन वशिष्ठ भारद्वाज ने किया।