मुजफ्फरनगर: जिले की बेटी कुमारी आध्या ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित सब जूनियर कैडेट एवं जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में आध्या ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

आध्या, राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय सचिव रमा नागर की नातिन हैं और पुरकाजी विकास खंड के गांव तेजलहेड़ा के प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं। वह स्वर्गीय बाबू बिशंभर सिंह की परपोती और शहर के संतोष अस्पताल के एमडी डॉ. आदित्य की पुत्री हैं।


इससे पहले भी आध्या कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। जयपुर में आयोजित खेलो कराटे चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता था, जबकि दिल्ली में आयोजित सनिसकान अखिल भारतीय कराटे चैंपियनशिप 2026 में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

आध्या की इस सफलता पर उनकी नानी रमा नागर ने खुशी जताते हुए कहा कि इसका श्रेय मेरठ कराटे एसोसिएशन मैक एकेडमी के कोच नरेंद्र और सूरजमल को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में आध्या लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

आध्या की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और जिले का नाम रोशन करेंगी।