मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज, शाहपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के महत्व एवं उससे होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।


शिक्षिकाओं ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा एकाग्रता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। छात्राओं को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।