मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के पूर्व सभासद बिजेंद्र पाल की आकस्मिक मृत्यु से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। कल उनके केवलपुरी स्थित निवास स्थान पर शोक प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा।

आज नदी रोड स्थित शमशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जन समूह उमड़ा‌ और उन्हें अंतिम विदाई दी।

उत्तर प्रदेश शासन के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अर्थी को कंधा दिया। 'देहात' समाचार संपादक अक्षय वर्मा 'टीटू', पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ.सुभाष चन्द्र शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, सपा नेता इलम सिंह गुर्जर, सपा नेता राकेश शर्मा, पिंकी चौधरी, रालोद नेता पं. उमादत्त, राजू अहलावत, बड़ी संख्या में सभासद गण एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित हजारों व्यक्ति अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थे।

स्व. बिजेंद्र पाल भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे जिनकी हर समाज में पहुंच और प्रतिष्ठा थी। वे वार्ड संख्या 40 से सभासद रहे। वर्तमान में उनकी पत्नी कुसुमलता वार्ड 40 से सभासद हैं। 'देहात' परिवार बिजेंद्र पाल के निधन पर हार्दिक शोक प्रकट करता है।