लखनऊ। राजधानी के बैकुंठधाम में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। परिजनों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम क्रिया की गई।

मुखाग्नि प्रतीक यादव के ससुर और अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने दी। इस दौरान यादव परिवार के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव भी शामिल थे।

अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। शिवपाल सिंह यादव ने परिवार की महिलाओं, खासकर दोनों बेटियों को संभाला और उन्हें ढांढस बंधाया।

भारी मन से ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी, जिससे मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे। यह पूरा क्षण यादव परिवार के लिए गहरे शोक और कठिन समय का रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रतीक यादव एक सरल और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे, जो अपने प्रयासों के दम पर जीवन में आगे बढ़ना चाहते थे।