मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद भाजपा से निस्कासित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह तक पुलिस 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन का बयान आया है। 

सांसद हसन ने कहा कि मुझे संदेह है कि भारत को कमजोर करने के लिए कोई महाशक्ति यहां रहने वाले दो बड़े समुदाय के लोगों को आपस में लड़वा रहा है। ये महाशक्ति हमारा पड़ोसी मुल्क भी हो सकता है। वो नहीं चाहता कि भारत भी एक महाशक्ति बने। क्या पाकिस्तान कश्मीर में ठीक ऐसा ही नहीं कर रहा है? 

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1535570054695522304?s=20&t=eCFzBM9NJiUbBbWW2Vab2w

उन्होंने आगे कहा कि मेरी अपील है कि पुलिस बेगुनाहों को गिरफ्तार न करे। गुनाहगारों को ही गिरफ्तार किया जाए, जिसने जितना किया है, उसे उतनी ही सजा मिले। जितनी धाराएं कानूनन बनती हैं, पुलिस उतनी की दफाओं का इस्तेमाल करे। लोगों पर बेवजह धाराएं लादकर उनका उत्पीड़न न किया जाए।