अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नदी में नहाने गई पांच महिलाएं पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों और राहत टीम की मदद से तीन महिलाओं को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, दो अन्य महिलाएं अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। गोताखोरों की टीम नदी में लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन का कहना है कि लापता महिलाओं को जल्द खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।