पीलीभीतउत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 32 लोगों के घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1317268826086469633?s=19

यह घटना पीलीभीत के पुरानापुर इलाके की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक बस और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों ने दम तोड़ दिया है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं।

एसपी पीलीभीत जयप्रकाश के मुताबिक हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। हादसे की सूचना पर एसपी समेत पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर यात्रियों को बाहर निकाला लेकिन तब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी थी।