यूपी: सीएम योगी ने ट्वीट किया अखिलेश यादव का वीडियो

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को देश के पूर्व रक्षामंत्री, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व अपने पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को दिया गया पद्म विभूषण अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया।

इसका वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर लिखा कि माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।

यूपी विधानसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच तीखी नोकझोंक देखी जाती है। हालांकि, दोनों नेताओं की एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए भी तस्वीरें आती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here