उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार परिणामों में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा और कुल पास प्रतिशत में पिछले वर्ष की तुलना में 2.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

परिषद द्वारा जारी परिणाम में पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10) में कन्नौज की सृष्टि ने 94.43 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रतापगढ़ की खुशबू सरोज 94.29 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

तीसरे स्थान पर प्रतापगढ़ के ही मुलायम सिंह और प्रियंका सरोज संयुक्त रूप से रहे, जिन्होंने 93.29 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

कक्षा 12 में रजनीश यादव टॉपर

उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) के परिणामों में रजनीश यादव ने प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर वंशिका श्रीवास्तव रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर काजल और संस्कृति ने संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया।

इनमें रजनीश, वंशिका और काजल प्रतापगढ़ जिले से हैं, जबकि संस्कृति अमरोहा की रहने वाली हैं।

छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

परिषद के अनुसार इस वर्ष छात्राओं का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक प्रभावशाली रहा है। अधिकांश टॉप रैंकिंग में छात्राओं की भागीदारी देखने को मिली है।

परिणाम जारी करने की प्रक्रिया

परिणाम माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और संस्कृत बोर्ड के सचिव शिवलाल द्वारा संयुक्त रूप से घोषित किए गए।