विकासनगर: चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर शुक्रवार रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। कांडा बैंड के पास एक सवारी गाड़ी (तूफान) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरी, जिसमें गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीण पशुपालक चारा-पत्ती लेने जंगल गए थे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किया

मृतक की पहचान महेश थापा, निवासी त्यूणी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गाड़ी में और कितने लोग सवार थे। घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है।

स्थानीय अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और तेज़ गति से वाहन न चलाएँ।