रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में सोमवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के बाद हालात बिगड़ गए। जुलूस समाप्त होने के कुछ ही देर बाद गांव में दो गुटों के बीच तीखी झड़प हो गई, जो देखते ही देखते फायरिंग में बदल गई।

इस हिंसक टकराव के दौरान कई राउंड गोलियां चलने की सूचना है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।