आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। गुरुवार को पार्टी ने पांचवीं सूची जारी की। पार्टी ने सुनीता बाजवा को बाजपुर से टिकट दिया है। सूची में कुल छह लोगों का सूची में नाम है। आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अब तक पार्टी 67 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अब तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना शेष रह गया है।

यहां देखें सूची:

जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को रूबरू करा रहे प्रत्याशी

इससे पहले 25 जनवरी को पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि क्षेत्र में आप प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को रूबरू करा रहे हैं।

किस सीट पर कौन प्रत्याशी
बदरीनाथ  -  भगवती प्रसाद मंडोली
कर्णप्रयाग -   दयाल सिंह बिष्ट
रुद्रप्रयाग  -  किशोरी नंदन डोभाल
नरेंद्रनगर  -  पुष्पा रावत
प्रतापनगर -   सागर भंडारी
चकराता -   दर्शन डोभाल
हरिद्वार  -  संजय सैनी
रुड़की  -  नरेश प्रिंस
पिथौरागढ़  -  चंद्रप्रकाश पुन्हेड़ा
गंगोलीहाट  -  बबीता चंद