नेपाल में फंसे मुजफ्फरनगर के 10 यात्री, भाजपा नेता भी शामिल

मुजफ्फरनगर। नेपाल यात्रा पर गए जिले के 10 लोग काठमांडू में हिंसक घटनाओं के बीच फंस गए हैं। इनमें भाजपा नेता सुनील तायल भी शामिल हैं। यात्रियों ने अपने स्वजन से फोन पर बातचीत में वहां की भयावह स्थिति की जानकारी दी। बताया गया कि राजधानी में आगजनी और तोड़फोड़ के कारण हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
राज्य के कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जिलाधिकारी और विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा गया है। जल्द ही उन्हें सकुशल वापस लाने की उम्मीद है।
भाजपा नेता सुनील तायल की पत्नी अलका तायल ने बताया कि मंगलवार को पति का फोन आया था। उन्होंने कहा कि वे होटल में फंसे हुए हैं और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बाहर का माहौल बेहद डरावना है और हथियारबंद युवक घूम रहे हैं। पिछले 24 घंटे से सभी यात्रियों के फोन बंद हैं, जिससे परिजन चिंतित हैं।
बताया गया कि 7 सितंबर को सभी यात्री भगवान श्री पशुपतिनाथ, मुक्तिनाथ और काशवेनी की यात्रा के लिए नेपाल गए थे और 14 सितंबर को वापस लौटना था।
काठमांडू में फंसे यात्री: सुनील तायल, कुलदीप सिंह, प्रवीण गोयल, सचिन गुप्ता, वरुण धनकर, पवन कुमार, अजय जैन, आसू बंसल और भोपाल सिंह।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.