मध्य प्रदेशटॉप न्यूज़
इंदौर में 14 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। यह घटना जूनी थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में हुई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती थी। रात करीब एक बजे वह अपने कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं निकली। परिजनों ने जब दरवाजा खोला, तो देखा कि छात्रा ने फांसी लगा ली थी।
घटनास्थल पर पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा के परिजनों के बयान लिए जाएंगे और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.