छिंदवाड़ा: कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत पर कमलनाथ ने सरकार को घेरा

छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले ने राजनीतिक बयानबाजी को भी जन्म दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना के लिए सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि दवाओं की जांच सही ढंग से नहीं की गई।
कमलनाथ ने कहा, "यह बहुत ही दुखद है। राज्य सरकार ने दवाओं की उचित जांच नहीं करवाई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितनी दवाओं की जांच शेष है। मैंने मुख्यमंत्री से इस बारे में बात की है। सरकार और मुख्यमंत्री को मिलकर तत्काल कदम उठाने चाहिए। मुझे जो भी करना होगा, मैं करूंगा।"
इस मामले में अब तक कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। दवा निर्माता कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक एस. रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बच्चों की मौत में शामिल डॉक्टर की गिरफ्तारी का विरोध भी जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.