अमरनाथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की गाड़ी, 3 की मौत

बाड़मेर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं का सफर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तब्दील हो गया। डबवाली-बठिंडा हाईवे पर उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना बुधवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
घायल यात्री को तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के खड़े ट्रक से टकराने की पुष्टि हुई है।
थाना संगत पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सभी यात्रियों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.