झारखंड: पूर्व नेता उत्तम यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ली

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्वीकार्यता लगातार बढ़ती जा रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का झामुमो से जुड़ना इस बढ़ती लोकप्रियता का सबूत है। इसी कड़ी में झाविमो के पूर्व नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
रविवार को रांची के किशोरगंज स्थित एक स्कूल में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए बड़ी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हुए। केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय की मौजूदगी में नव-प्रवेशी सदस्यों ने औपचारिक रूप से सदस्यता ली।
समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प
इस अवसर पर विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की विचारधारा, नीति और सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। साथ ही, राज्य के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।
उत्तम यादव ने कहा
सदस्यता ग्रहण करने के बाद उत्तम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ झामुमो में प्रवेश किया है। उन्होंने अपने उद्देश्य के रूप में पार्टी के सिद्धांत और विचार आम जनता तक पहुंचाना बताया और कहा कि आने वाले समय में राजधानी में झामुमो की पकड़ और मजबूत होगी तथा युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ा जाएगा।
इस सदस्यता ग्रहण समारोह से यह संदेश गया कि झारखंड की जनता का विश्वास झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.