कविता चंद ने रचा इतिहास, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर फहराया तिरंगा

उत्तराखंड की पर्वतारोही कविता चंद ने अंटार्कटिका की सर्वोच्च चोटी माउंट विंसन (4,892 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अल्मोड़ा मूल की कविता वर्तमान में मुंबई में रहती हैं। यह उपलब्धि उनके महत्वाकांक्षी ‘सेवन समिट्स’ अभियान की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसके तहत दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई का लक्ष्य रखा गया है।
कविता इससे पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर भी सफल आरोहण कर चुकी हैं, जिससे उनके अभियान को नई मजबूती मिली है। माउंट विंसन को दुनिया की सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण चोटियों में गिना जाता है, जहां अत्यधिक ठंड, एकांत वातावरण और अचानक बदलने वाला मौसम पर्वतारोहियों की कठिन परीक्षा लेता है।
उनका यह अभियान तीन दिसंबर को भारत से रवाना होने के साथ शुरू हुआ था। चार दिसंबर की शाम वह चिली के पुंटा एरेनास पहुंचीं और सात दिसंबर को यूनियन ग्लेशियर के लिए उड़ान भरी। उसी दिन बाद में लगभग 2,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विंसन बेस कैंप पहुंचना उनके अभियान का अहम पड़ाव रहा। यूनियन ग्लेशियर से बेस कैंप तक का अंतिम सफर विशेष स्की-सुसज्जित विमान से तय किया गया, जो अंटार्कटिका अभियानों की जटिल और चुनौतीपूर्ण व्यवस्था को दर्शाता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.