दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 30 नवंबर को होगा मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में उपचुनाव की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन वार्डों में मतदान 30 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। यह उपचुनाव उन वार्डों में हो रहे हैं, जहां पार्षदों के इस्तीफे या अन्य कारणों से सीटें रिक्त हो गई थीं।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 15 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपन्न होगा।
इन 12 वार्डों में होंगे उपचुनाव:
शालीमार बाग, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर।
राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि उपचुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.