छठ पर छिड़ी सियासत: आप नेता बोले- भाजपा ने पवित्र पर्व पर भी शराब के ठेके खोले

छठ महापर्व के मौके पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। आप नेता और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में छठ पर्व के दौरान शराब की दुकानों के खुले रहने पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार ने छठ जैसे पवित्र पर्व पर भी शराब के ठेके खोल दिए, जबकि केजरीवाल सरकार के दौरान इन्हें बंद रखा जाता था।”
सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट में लिखा – “नकली एक्यूआई, नकली यमुना और नकली सनातनी सरकार। छठ महापर्व पर भाजपा ने सारे शराब के ठेके खोल दिए। पूर्वांचल और सनातन आस्था का यह अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।”
छोड़ो यार , भाजपा सरकार के मुंह से आस्था और पवित्रता जैसे शब्द नक़ली लगते हैं , आपकी दिल्ली सरकार ने तो छठ महापर्व पर शराब के सारे ठेके खोल दिए https://t.co/WIv0v6KiGi pic.twitter.com/iGUFSI1sgz
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 27, 2025
यमुना सफाई पर तीखा राजनीतिक टकराव
छोड़ो यार , भाजपा सरकार के मुंह से आस्था और पवित्रता जैसे शब्द नक़ली लगते हैं , आपकी दिल्ली सरकार ने तो छठ महापर्व पर शराब के सारे ठेके खोल दिए https://t.co/WIv0v6KiGi pic.twitter.com/iGUFSI1sgz
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 27, 2025भारद्वाज ने भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के लिए वासुदेव घाट पर ‘फिल्टर वाटर’ की नकली यमुना तैयार की जा रही है, ताकि बिहार चुनाव से पहले स्वच्छता का दिखावा किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित करने और छवि सुधारने के लिए झूठे प्रचार का सहारा ले रही है।
आप नेता ने दावा किया कि “छठव्रती दूषित यमुना में स्नान करने को मजबूर हैं, जबकि प्रधानमंत्री के लिए साफ पानी का घाट बनाया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अब उन्हीं रासायनिक पदार्थों का उपयोग कर रही है जिन्हें पहले वह ‘जहर’ बताती थी।
भाजपा ने कहा – सफाई से आप को परेशानी
वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज के बयान को राजनीतिक हताशा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि “केजरीवाल सरकार ने 2018 से 2024 तक बिना किसी आदेश के यमुना घाटों पर छठ पूजा पर रोक लगाई थी। अब जब भाजपा सरकार ने आठ महीनों में घाटों की सफाई पूरी कर दी है, तो आप बौखला गई है।” सचदेवा ने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है।
पीएम मोदी के संभावित दौरे से बढ़ी सुरक्षा
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वासुदेव घाट का दौरा कर सकते हैं, जिसके मद्देनज़र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भाजपा सूत्रों का कहना है कि यह दौरा “यमुना पुनर्जीवन और स्वच्छ छठ पर्व” के प्रतीक के रूप में हो सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.