होमुर्ज स्ट्रेट बंद रहेगा, हर मौत का बदला लेगा ईरान: मुज्तबा खामेनेई की दो टूक

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने अमेरिका और इज़राइल को स्पष्ट संदेश दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा और ईरान अपने नागरिकों और शहीदों का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा। खामेनेई ने कहा कि वे हर नागरिक, हर बच्चे और हर शहीद के खून का हिसाब लेंगे और किसी की कुर्बानी को भूलेंगे नहीं।
उन्होंने पड़ोसी देशों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य अड्डों को हटाएं, क्योंकि मिडिल ईस्ट में ईरान अपने खिलाफ होने वाले हमलों का जवाब देगा। खामेनेई ने ईरानी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि देश की रक्षा में वह पूरी तरह सक्षम और सतर्क है। उन्होंने शहीद हुए लोगों के परिवारों को धैर्य और साहस बनाए रखने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि हर शहीद का खून बदला जाएगा।
सुप्रीम लीडर ने यह भी कहा कि ईरान पड़ोसियों पर हमला नहीं कर रहा है, बल्कि उन देशों में अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जो ईरान पर हमला करने में मदद कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दुश्मन नुकसान की भरपाई नहीं करेगा तो ईरान आवश्यकतानुसार उसकी संपत्ति पर कब्जा करेगा या तबाही करेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.