कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

तेहरान से सामने आई ताज़ा जानकारी के अनुसार, ईरान ने एक बार फिर रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला लिया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह कदम सीजफायर उल्लंघन और अमेरिका व इज़रायल की कार्रवाई के विरोध में उठाया गया है। कुछ समय पहले अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद होर्मुज को खोलने पर सहमति बनी थी, लेकिन ताज़ा घटनाक्रम के बाद इसे फिर से बंद कर दिया गया है। ईरान ने अमेरिका और इज़रायल पर लगाए आरोप ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान का कहना है कि अमे…

शिमला: सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों शूटरों को अदालत ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस बीच वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नकाबपोश हमलावर मनीषा मित्तल पर अचानक गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने मनीषा के सिर पर तीन गोलियां चलाई थीं, जिनमें से दो गोलियां सिर के आर-पार निकल गईं, जबकि एक गोली पोस्टमार्टम के दौरान सिर से बर…

देहरादून: नीट (यूजी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा को देखते हुए एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और तक…

मुजफ्फरनगर। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का शनिवार को जनपद न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गृह में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया और वहां रह रहे किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। जनपद न्यायाधीश ने किशोरों से बातचीत के दौरान उनके रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था और काउंसलिंग से जुड़ी स्थिति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने सुर…


अमृतसर। पंजाब की सियासत और धार्मिक मामलों से जुड़े विवादों के बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेशी के दौरान एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और तकनीक के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए किसी की भी वीडियो तैयार की जा सकती है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वे स्वयं भी इस मामले की फोरेंसिक जांच के पक्ष में हैं और इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त लैब में जांच करवाई जा सकती है। उन्होंने यह भी दावा…
