कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने ‘उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025’ की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 08, 09 और 10 जून 2026 को आयोजित परीक्षा की सभी छह पालियों (शिफ्टों) के प्रश्न पत्र और उनकी उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों…

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के गांव कसान में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई। खेत में बिजली की तारों की मरम्मत के दौरान 65 वर्षीय व्यक्ति पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर…




महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार, 20 जून को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यशवाड़ी गांव स्थित मारुति (हनुमान) मंदिर परिसर में सभा मंडप का स्लैब अचानक गिर गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पीटीआई के अनुसार, इस घटना में अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत-बचाव…