नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 के पहले ही आम जनता और व्यवसायिक क्षेत्र के लिए एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव की खबर सामने आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 फरवरी, 2026 से लागू होने वाली नई दरें जारी की हैं। घरेलू सिलेंडरों की कीमत स्थिर रही है, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
कॉमर्शियल LPG (19 किलो) की नई कीमतें – 1 फरवरी 2026
-
दिल्ली: ₹1740.5 (बढ़ोतरी ₹49)
-
कोलकाता: ₹1844.5 (बढ़ोतरी ₹49.5)
-
मुंबई: ₹1692 (बढ़ोतरी ₹49.5)
-
चेन्नई: ₹1899.5 (बढ़ोतरी ₹50)
घरेलू LPG (14.2 किलो) की कीमतें – 1 फरवरी 2026
-
दिल्ली: ₹853
-
मुंबई: ₹852.5
-
लखनऊ: ₹890.5
-
पटना: ₹951
-
कारगिल: ₹985.5
-
पुलवामा: ₹969
-
बागेश्वर: ₹890.5
पिछले पांच वर्षों के रुझान देखें तो बजट के दिन घरेलू सिलेंडरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडरों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। उदाहरण के तौर पर, 2022 में 1 फरवरी को कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमत दिल्ली में ₹91.50, कोलकाता में ₹89, मुंबई में ₹91.50 और चेन्नई में ₹91 कम हुई थी।
इस बार घरेलू उपयोगकर्ताओं को राहत मिली है, लेकिन व्यापारिक संस्थानों और रेस्त्रां संचालकों को सिलेंडर पर बढ़ी कीमत का सीधा असर झेलना पड़ेगा।