नई दिल्ली। भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए नई जीडीपी श्रृंखला के तहत आर्थिक वृद्धि के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रही, जबकि पहले अनुमान 7.1 प्रतिशत था।

सरकार ने वर्ष 2022-23 को आधार वर्ष मानते हुए राष्ट्रीय खातों की नई श्रृंखला लागू की है। इस संशोधित श्रृंखला के अनुसार, जनवरी में जारी 2011-12 आधार वर्ष वाली पुरानी श्रृंखला के 7.4 प्रतिशत अनुमान से यह वृद्धि दर 0.3 प्रतिशत अंक अधिक है।

विशेषज्ञों के अनुसार नई श्रृंखला में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान और नवीनतम सांख्यिकी विधियों को शामिल किया गया है, जिससे देश की वास्तविक आर्थिक वृद्धि का अधिक सटीक आंकलन संभव हुआ है।