मुंबई। दिन भर तेजी के बाद चांदी के दाम एमसीएक्स पर अचानक गिरावट के साथ बंद हुए। शाम 5.30 बजे चांदी में 1.40 फीसदी से अधिक की कमी दर्ज की गई, जिससे यह लगभग 3,400 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।

खबर लिखे जाने तक मार्च 2026 डिलिवरी वाली चांदी 2,40,855 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इस दौरान इसका उच्चतम स्तर 2,48,596 रुपए और निम्नतम स्तर 2,40,367 रुपए रहा। पिछली कारोबारी सत्र में चांदी 2,44,268 रुपए पर बंद हुई थी।

दिन भर तेजी के बाद अचानक गिरावट क्यों?

कमोडिटी विशेषज्ञ अनुज गुप्ता के अनुसार, इस गिरावट का मुख्य कारण प्रॉफिट बुकिंग है। निवेशक उच्च स्तर पर अपने मुनाफे को सुरक्षित कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक में कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला। नए बैठक के मिनट्स दिखाते हैं कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहता

इसके अलावा, अमेरिकी बेरोजगारी और महंगाई (इन्फ्लेशन) के आंकड़ों पर भी नजर रखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी के चलते कमोडिटी मार्केट (जैसे सोना और तेल) पर भी दबाव है, क्योंकि निवेशकों की मांग डॉलर की तरफ शिफ्ट हो सकती है।