हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला और प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार करते नजर आए।

शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स करीब 123 अंकों की बढ़त के साथ 78,112 के आसपास पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी लगभग 24 अंकों की बढ़त के साथ 24,220 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

वैश्विक संकेतों की बात करें तो एशियाई बाजारों में नरमी देखने को मिली है और कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच रुपये में भी मजबूती देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत होकर 92.87 के स्तर पर पहुंच गई।