नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मध्य पूर्व के कई देशों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने यह फैसला क्षेत्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया है।
सीबीएसई की ओर से 1 मार्च 2026 को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में 2 मार्च 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की जाती हैं। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा 3 मार्च 2026 को की जाएगी और 5 मार्च से शुरू होने वाली आगामी परीक्षाओं को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और केवल बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।