मुंबई। हिंदी सिनेमा की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार, 11 अप्रैल को उन्हें दिल का दौरा पड़ने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल उनका इलाज अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है और उन्हें जरूरी चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि आशा भोसले का उपचार जारी है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।