लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। आज देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदाता अपना वोट डालेंगे।

अंबानी परिवार ने भी दिया वोट
शाम को मुंबई के मतदान केंद्र में अंबानी परिवार ने भी वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की। वहीं, पिता सलीम खान के बाद सलमान खान ने अपना वोट डाला।

टाइट सिक्योरिटी के साथ वोट देने पहुंचे सलमान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। अभिनेता का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इन सितारों ने दिया वोट
प्रीति जिंटा ने अपना वोट देने के बाद मीडिया में ढेर सारे पोज दिए। एकता कपूर भी मतदान केंद्र में वोट देने के बाद उत्साहित नजर आईं। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां के साथ वोट देने पहुंची थीं।

जया बच्चन के साथ वोट देने पहुंचे अमिताभ
अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी से अपना वोट कास्ट करने की अपनी की। इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने वोट को आवाम की आवाज बताया और कहा कि सभी का अपने पसंदीदा पार्टी को वोट देना बेहद जरूरी है।

ये सितारे आए नजर

'रामायण' की सीता यानी  दीपिका चिखलिया ने भी वोट डालने के बाद अपना उत्साह व्यक्त किया। इसके अलावा रणबीर कपूर और तमन्ना भाटिया भी वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर नजर आए।

किंग खान परिवार के साथ आए नजर
शाहरुख खान पत्नी गौरी खान, बेटे आर्यन और अबराम के साथ मतदान केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने अपना वोट कास्ट किया। सुहाना खान भी वोट देने के बाद मीडिया में स्पॉट हुईं।