नई दिल्ली। मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हमले में घायल व्यक्ति हमजा है, जिसे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सदस्य और हाफिज सईद का करीबी सहयोगी बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।