चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबान टीम पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक 5 दिन पहले अपने ही घर पर करारी हार का सामना करना पड़ा है. दरअसल, वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड ने उसे बुरी तरह रौंद दिया है. कीवी टीम ने इस खिताबी मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल करके ट्रॉफी जीत ली है. शुक्रवार 14 फरवरी को कराची में हुए इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रनों का लक्ष्य रखा था. इसे न्यूजीलैंड ने 28 गेंद रहते ही आसानी से इसे हासिल कर लिया. इस रन चेज में डैरिल मिचेल, टॉम लैथम और डेवन कॉनवे का अहम योगदान रहा.