पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हालात इतने खराब हैं कि शनिवार को कुछ बंदूकधारियों ने पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पोलियो टीम के साथ दो पुलिसकर्मी भी थे। अचानक हुए इस हमले में पोलियो कार्यकर्ता महिलाएं और पुलिसकर्मी बच गए। लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने उन पर गोलियां चलाईं तो हमलावरों में से एक घायल हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहीम खान ने कहा कि तीनों हमला करने वाले भागने में सफल रहे। आगे जानकारी दी कि वे एक मोटरसाइकिल पर तीन हथियारबंद लोग थे। जैसे ही वे पोलियो टीकाकरण टीम के पास आए और गोलीबारी करने वाले थे, पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ कि कुछ गलत होने वाला है। तो उन्होंने पहले ही गोलियां चला दीं। इसमें एक हमलावर घायल हो गया, जबकि दो अन्य घबरा गए। तीनों घटनास्थल से भागने में सफल रहे।

इससे पहले  मंगलवार को क्वेटा के नवान किल्ली इलाके में पोलियो टीकाकरण टीम का नेतृत्व कर रहे दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके कुछ दिनों बाद ही यह घटना हुई है। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में भी पोलियो टीका लगाने वाले कर्मचारी और पुलिसकर्मियों पर हमले हुए हैं। 

बता दें कि यह सब अफवाह के चलते हो रहा है। कई धार्मिक नेताओं और इस्लामी आतंकवादी समूहों ने पोलियो वैक्सीन टीमों पर पश्चिमी एजेंडे के तहत काम करने का आरोप लगाया है और दावा किया है कि पोलियो ड्रॉप्स से बच्चे बांझ हो जाते हैं।