वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने G7 देशों के नेताओं के साथ हुई एक ऑनलाइन बैठक में कहा कि ईरान अब लगभग आत्मसमर्पण की स्थिति में है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने ईरान की कमजोर होती स्थिति और वहां चल रहे युद्ध के परिणामों का हवाला देते हुए यह दावा किया।

बैठक में दिए गए बयान
G7 नेताओं के साथ बुधवार को हुई वर्चुअल बैठक में ट्रंप ने कहा, “हमने उस खतरे को खत्म कर दिया है जो पूरे क्षेत्र के लिए कैंसर जैसी स्थिति पैदा कर रहा था।” उन्होंने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ की सफलता का जिक्र किया और कहा कि अब युद्ध का परिणाम स्पष्ट होने लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान में फिलहाल कोई ऐसा नेता नहीं है जो आधिकारिक तौर पर आत्मसमर्पण की घोषणा कर सके।

मध्य पूर्व संकट के बीच कड़ा रुख
दो हफ्ते से जारी संघर्ष में ड्रोन और मिसाइल हमलों का सिलसिला जारी है। इस बीच ट्रंप ने ईरान के नेताओं को ‘पागल अपराधी’ कहा और जो भी खतरा पैदा करने वाले तत्व हैं, उन्हें समाप्त करना उनके लिए सम्मान की बात बताया।