भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी की ओर से तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी नितिन नबीन संभालेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस कदम को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। नितिन नबीन पांच बार के विधायक हैं और वर्तमान में पटना के बांकीपुर क्षेत्र से विधायक हैं। इस बार वे पांचवीं बार बांकीपुर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

इसके अलावा नबीन छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रभारी भी हैं। बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री के रूप में काम कर रहे 45 वर्षीय नबीन, कायस्थ समुदाय से आते हैं और भाजपा नेता किशोर सिन्हा के बेटे हैं।