भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें राहुल गांधी को भगवान राम पर टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो के बाद, शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

शहजाद पूनावाला ने इस पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रद्रोही कांग्रेस अब राम द्रोह में भी उतारू हो गई है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रभु राम केवल पौराणिक या काल्पनिक पात्र हैं। इसके बाद सवाल उठाया गया कि उन्होंने राम मंदिर का विरोध क्यों किया और प्रभु राम के अस्तित्व पर भी संदेह जताया।"