झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को कराए जाने हैं। इससे पहले पार्टियां अपने प्रत्याशियों का एलान कर रही हैं। ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस पार्टी ने दो और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी चार प्रत्याशियों की सूची जारी की है। देखिए कौन सी विधानसभा सीट से कौन प्रत्याशी ताल ठोकेगा।

छवि

झारखंड की गठबंधन सरकार (47 विधायकों का समर्थन) में कितने दल शामिल हैं:

दल का नामसीटों की संख्या
झामुमो27
कांग्रेस18
भाकपा माले1
राजद1

झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों का हाल:

दल का नामसीटों की संख्या
भाजपा24
आजसू3
राकपा (अप)1
निर्दलीय2

झारखंड में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
गौरतलब है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 27 विधायकों वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ा दल है। 24 विधायकों के साथ भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है। इसके अलावा 18 विधायकों वाली कांग्रेस संख्याबल के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 81 विधायकों वाली विधानसभा में चार सीटें खाली हैं।