देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. न सिर्फ आम जनता बल्कि नेता भी बड़ी संख्या में इसकी चपेट में आ रहे हैं. अब खबर आ रही है कि केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के माध्यम से दी है.
जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि मैं लक्षणों के साथ कोरोना से संक्रमित पाया गया हूं. जो लोग हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, वो लोग अपना कोरोना टेस्ट करवा लें और अपना ख्याल रखें.